OH! केरल नहीं, अब इस शहर में होते हैं सबसे ज्यादा नारियल…रच दिया इतिहास…

र्नाटक ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है! अब अगर कोई कहे कि भारत में सबसे ज्यादा नारियल कहां उगता है, तो जवाब होगा – कर्नाटक. इस राज्य ने केरल को पछाड़कर भारत का सबसे बड़ा नारियल उत्पादक बनने का खिताब हासिल कर लिया है.

कैसे बना कर्नाटक नंबर 1?
अब तक भारत में केरल को नारियल उत्पादन का राजा माना जाता था. लेकिन 2022-23 में कर्नाटक ने 595 करोड़ नारियल पैदा किए, जबकि केरल सिर्फ 563 करोड़ पर ही सिमट गया. यही नहीं, 2023-24 के शुरुआती आंकड़ों में भी कर्नाटक (726 करोड़ नारियल) पहले स्थान पर है, जबकि तमिलनाडु (578 करोड़) दूसरे और केरल (564 करोड़) तीसरे नंबर पर खिसक गया.

केरल को क्यों हुआ नुकसान?

केरल में नारियल की खेती में कमी आने की कई वजहें हैं:

  • पर्यटन का बढ़ना – केरल में अब ज्यादा लोग खेती छोड़कर टूरिज्म से पैसा कमा रहे हैं.
  • नए किसान नहीं आ रहे – नई पीढ़ी खेती की बजाय दूसरी नौकरियों में जा रही है.
  • उन्नत खेती का अभाव – वैज्ञानिक खेती न अपनाने से पैदावार कम हो रही है.

कर्नाटक में ‘वीकेंड एग्रीकल्चर’ से हुआ बड़ा फायदा

कर्नाटक में एक नया ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ रहा है, जिसे कहा जाता है – “वीकेंड एग्रीकल्चर”. मतलब?

  • शहरों में काम करने वाले लोग हफ्ते में 5 दिन ऑफिस जाते हैं और वीकेंड पर अपने खेतों में आकर नारियल की खेती करते हैं.
  • इससे खेती में नई तकनीकें आ रही हैं और पैदावार तेजी से बढ़ रही है.
  • खासकर तूमकूरु, हासन और मंड्या जिले मिलकर कर्नाटक के कुल नारियल उत्पादन में 80% योगदान दे रहे हैं.

वैज्ञानिक खेती ने किया चमत्कार!

कर्नाटक में नारियल की खेती के लिए नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल हो रहा है.

  • जमीन की सही देखभाल – किसान मिट्टी की गुणवत्ता जांचकर सही खाद डाल रहे हैं.
  • बेहतर सिंचाई तकनीक – कम पानी में ज्यादा उत्पादन संभव हो रहा है.
  • नई किस्मों का विकास – ऐसे नारियल उगाए जा रहे हैं जो कम समय में ज्यादा फल दें.

बॉल कोपरा में भी कर्नाटक ने मारी बाजी!
सिर्फ नारियल नहीं, बल्कि बॉल कोपरा (सूखा नारियल) उत्पादन में भी कर्नाटक ने केरल को पीछे छोड़ दिया है. भारत के कुल बॉल कोपरा उत्पादन का 72.8% अब कर्नाटक में होता है.

Ertiga के कीमत में launch हुई 29kmpl माइलेज और तूफानी फीचर्स से मचायेगी भौकाल Toyota की Mini Fortuner कार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close