गोपालगंज।गोपालगंज में ऐसा हादसा हुआ, कि सुनकर आप भी सिहर उठेंगे। बाइक से उछलकर एक शख्स सीधे धधकती चिता में गिर गया, घटना में शख्स की जिंदा जलकर मौत हो गयी। दिल दहलाने वाली घटना गोपालगंज की है। घटना रात 9 बजे कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा स्थित पुल नंबर 10 के पास की है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी की तबीयत खराब थी, वो अपनी पत्नी के लिए दवा लेकर लौट रहे थे, तभी पुल पर गड्ढे में उनकी बाइक उछली और वो सीधे 10 फीट नीचे जलती चिता पर गिर गए।

जानकार के मताबिक मृतक वकील प्रसाद अपने भतीजे शिवम कुमार प्रसाद के साथ साहिबगंज पत्नी की दवा लाने गए थे। रास्ते में बाइक एक गडढे में आ गयी और उछल गयी। इस घटना में वकील प्रसाद उछलकर पुल से नीचे गिर गये। नीचे में ही चिता जल रही थी। इधर हादसे में भतीजा घायल होकर बेहोश हो गया है। नीचे चिता के पास कोई भी नहीं था, इसलिए उन्हें बचाया नहीं जा सका। 20 मिनट तक वो चिता के साथ जलते रहे। उनका आधा शरीर जल गया।

कुछ देर बाद लोगों की नजर उन पर पड़ी तो जलती चिता से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।बाइक की रफ्तार ज्यादा थी। जिस वजह से बाइक जैसे ही गड्ढे में गई अनियंत्रित हो गई। भतीजा बाइक बैलेंस नहीं कर पाया। गड्ढे के झटके से वकील प्रसाद पुल के नीचे गिर गए। भतीजा आसपास बेहोशी की हालत में पड़ा रहा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...