रांची। झारखंड से इस बार सर्दी जाने को तैयार ही नहीं है। थोड़ी सी सर्दी कम होती है, तो फिर अचानक से बारिश और ओला वृष्टि से मौसम सर्द हो जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अभी वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर जारी रहेगा। लेकिन बारिश नहीं होगी। अगले एक से दो दिनों तक सुबह-सुबह कुहासा रहेगा। 19 फरवरी से मौसम फिर बदल सकता है।

पूर्वानुमान में कहा गया कि राजधानी समेत पूरे राज्य में 18 फरवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 19 से 21 फरवरी तक आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क बना रहेगा।मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि वर्षा के बाद भी न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

17 फरवरी तक तापमान समान रहेगा फिर 18 व 19 फरवरी को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी। यह भी बताया गया कि 17 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ बनेगा, जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। बता दें कि तेज आंधी तूफान के साथ हुई वर्षा से बागवानी खासकर आम के मंजर को बर्बाद कर दिया है। शहर के धुर्वा क्षेत्र में इसका अधिक असर देखा गया।

राज्य में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर को देखते हुए मौसम विभाग रांची ने कई जिलों के लिए अलग-अलग अलर्ट जारी किया है। रांची, खूंटी, गुमला के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...