हे भगवान! मोमोज के लालच में 85 लाख का नुकसान, बच्चे ने घर का पूरा जेवर दे दिया दुकानदार को, घर वाले पीट रहे हैं अपना सर

Oh my god! The greed for momos led to a loss of 85 lakh rupees. The child gave away all the household jewellery to the shopkeeper, leaving the family bewildered.

मोमोज खाने के चक्कर में एक बच्चे ने 85 लाख के गहने युवकोंको दे दिये। अब पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।
________________________________________

Crime News : मोमोज का शौक आजकल के बच्चों को खूब चढ़ा हुआ है। लेकिन, क्या कभी सोचा है कि मोमोज के लालच में कोई बच्चा आपको कंगाल ही कर दे। सुनकर अटपटा जरूर लग रहा होगा, लेकिन ये सच है।

एक बच्चे ने मोमोज खाने के लालच में 85 लाख रुपये के गहने दे दे दिये। मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का है। जहां मोमोज खिलाने के बहाने नाबालिग से लाखों रुपये के जेवरात ले लिया गया।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग समेत तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी किए गए आभूषणों की बरामदगी की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक भगवानपुर तिवारी गांव निवासी विमलेश कुमार मिश्र पुत्र रामायण मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 25 जनवरी को उनका नाबालिग पुत्र प्रथमेश कुमार मिश्र घरवालों को बिना बताए घर में रखे कीमती आभूषण लेकर बाहर चला गया।

आरोप है कि रामपुर कारखाना कस्बे के रहने वाले दीपक कुमार पुत्र उमेश, राकेश पुत्र बिल्लू प्रसाद और पिंटू पुत्र राजवीर ने उसे अपने प्रभाव में लेकर मोमोज खिलाए और पैसों का लालच देकर घर के जेवरात अपने कब्जे में ले लिए।

पीड़ित के अनुसार चोरी किए गए आभूषणों में सोने का हार एक जोड़ी, सोने की अंगूठी नौ, सोने का मांगटीका दो, सोने के कंगन दो जोड़ी, सोने की नाक की कील 22, सोने की बिछिया चार, सोने की अंगूठी पांच, सोने की कान की बाली चार और चांदी की बिछिया 13 जोड़ी शामिल हैं। इन सभी आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 85 लाख रुपये बताई जा रही है।

विमलेश कुमार मिश्र ने बताया कि जब वह घर लौटे तो उन्हें पत्नी शोभा मिश्रा और बहन ऊषा चौबे के आभूषण गायब होने की जानकारी मिली। पहले परिवार ने घर में ही खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो नाबालिग बेटे से पूछताछ की गई। तब सामने आया कि वह आरोपितों के बहकावे में आकर सारे आभूषण उन्हें दे चुका है। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपित उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मोमोज खिलाकर नाबालिग से आभूषण लेने के मामले में नाबालिग सहित तीन आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close