झारखंड Crime News: पति पत्नी की कर दी हत्या, मां-बेटे की भी हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand Crime News: शनिवार सुबह डबल मर्डर केस से इलाके में सनसनी मच गयी। पति-पत्नी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया, वहीं मृतक की मां और बेटे की हालत नाजुक है। घटना खूंटी जिले के रनिया का है, जहां रनिया थाना क्षेत्र के कोईनारा झोरा टोली में शुक्रवार की रात दंपती की हत्या कर दी गई। मृतक की मां और बेटे को भी टांगी से मारकर घायल कर दिया गया। घायलों को तोरपा के रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक मंगरी ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है। मृतक के नाम सुकरा मलाह और उसकी पत्नी बिरस्मनी मलहैन हैं। आरोप है कि सुकरा के चचेरे भाई ने टांगी से मारकर दोनों की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम को सुकरा मलाह खूंटी के तपकारा बाजार गया था।
बाजार से सुकरा चिकन लेकर आया था, वो चिकन बना रहा था, उसी दौरान एक बांस लेकर लूटो मलाह वहां पहुंचा, फिर उसने सुकरा मलाह पर हमला कर दिया, रोकने पर वह घर में गया और टांगी लेकर आ गया. सबसे पहले टांगी से सुकरा पर हमला किया. सुकरा को बचाने के लिए उसकी पत्नी आई, उस पर भी टांगी से वार किया। पुलिस के मुताबिक पूरा मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल पर भी जांच कर रही है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है ।








