…अब दारोगा-सिपाही की होगी बंपर भर्ती, करीब 50 हजार पदों पर भर्तियों की चल रही है तैयारी, जल्द आ सकता है अपडेट

पटना। बिहार में सिर्फ शिक्षकों की ही बंपर भर्तियां नहीं निकलने वाली है, बल्कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग में खूब नौकरियां निकलने वाली है। अगले साल तक 50 हजार के करीब दारोगा और सिपाही की भर्ती होगी। गृह विभाग की तरफ से इसकी तैयारी जारी है। जानकारी के मुताबिक अगले साल तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। इसके पहले चरण में इस साल 21 हजार 391 सिपाही और 1275 दारोगा की बहाली का विज्ञापन जारी हो चुका है।

आपको बता दें कि बिहार पुलिस में 75 हजार 543 पदों को भरे जाने की स्वीकृति दी गई थी। जिसमें से 48 हजार 447 पद अभी शेष हैं। इनमें 20 हजार 937 पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) एवं समकक्ष, 22 हजार 10 सिपाही एवं समकक्ष, जबकि 5500 सिपाही चालक के पद शामिल हैं। इसे लेकर जल्द ही कुछ जानकारी और सामने आ सकती है।

सिपाही भर्ती भी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही पेपर लीक हो गया, जिसकी वजह परीक्षा को रद्द करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक जल्द ही दारोगा भर्ती को लेकर जानकारी आ सकती है। दूसरे चरण में 2024 में 24 हजार 269 सिपाही-दारोगा की नियुक्ति करने का लक्ष्य रखा गया है।इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को प्रस्ताव भी भेज दिया है। इनमें 19,469 सिपाही, 2800 सिपाही चालक और करीब दो हजार दारोगा शामिल हैं।

Related Articles