अब विधायकजी का नया वीडियो… 1 मिनट 26 सेकंड की क्लिप ने मचाया हड़कंप!
मुंबई में साली के साथ “क्वालिटी टाइम”, Bihar के MLA IP Gupta का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

MLA IP Gupta Bihar Viral Video मुंबई: बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सहरसा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीतकर सदन पहुंचे विधायक आईपी गुप्ता इन दिनों मुंबई दौरे पर हैं, लेकिन इस बार वजह राजनीति नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है।
साली के साथ शेयर किया वीडियो, मिनटों में हुआ वायरल
विधायक आईपी गुप्ता ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट से 1 मिनट 26 सेकंड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपनी साली पिंकी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक कहते दिखते हैं कि लंबे समय बाद मुंबई आकर उन्हें काफी सुकून मिला है।
उन्होंने बताया कि चुनावी व्यस्तताओं के चलते पिछले चार–पांच महीनों से परिवार के साथ समय नहीं बिता पाए थे, लेकिन अब “शांति की दुनिया और अपनों की दुनिया” में आकर राहत महसूस हो रही है।
सहरसा के MLA IP Gupta मुंबई में अपनी पत्नी की बहन से विधायक बनने के बाद मुलाकात किए हैं!#Bihar pic.twitter.com/6TjYze5vsr
— SOURAV RAJ (@souravreporter2) December 28, 2025
अकोला से मुंबई पहुंचीं साली, पुरानी यादें हुईं ताजा
वीडियो में विधायक यह भी कहते हैं कि जैसे ही साली पिंकी को पता चला कि जीजा मुंबई आए हैं और अब विधायक बन चुके हैं, तो वे अकोला से चलकर मुंबई पहुंच गईं।
आईपी गुप्ता ने भावुक अंदाज में कहा—
“15 साल पहले की मस्तियां आज फिर लौट आई हैं। हम मिले तो पुरानी बातें ताजा हो गईं।”
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कुछ लोग इसे विधायक का निजी पल बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। हालांकि वीडियो में किसी तरह की आपत्तिजनक बात सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक हस्ती होने के कारण मामला सुर्खियों में आ गया है।
कौन हैं विधायक आईपी गुप्ता?
55 वर्षीय आईपी गुप्ता पेशे से सिविल इंजीनियर और व्यवसायी हैं।
वे इंडियन इनक्लूसिव पार्टी (IPP) के संस्थापक
अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
2025 विधानसभा चुनाव में सहरसा सीट से जीत हासिल की
बीजेपी के आलोक रंजन झा को करीब 2 हजार वोटों से हराया
हरियाणा की एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक से एमटेक (सिविल इंजीनियरिंग)
चुनाव से पहले वे कांग्रेस में थे, लेकिन बाद में पार्टी छोड़कर अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाई और महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ा।
निजी पल या सियासी संदेश?
अब सवाल यह है कि यह वीडियो सिर्फ एक पारिवारिक मुलाकात है या इसके पीछे कोई सियासी मैसेज छुपा है?
जो भी हो, फिलहाल विधायक आईपी गुप्ता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और बिहार की राजनीति में एक नई चर्चा को जन्म दे चुका है।



















