झारखंड : गैंगस्टर सुजीत व रिया सिन्हा के केस की जांच अब CID करेगी, रांची पुलिस के केस को सीआईडी ने किया टेकओवर, जानिये कौन-कौन मामले…

रांची। गैंगस्टर सुजीत सिन्हा से जुड़े केस की जांच अब CID करेगी। पुलिस मुख्यालय के इस फैसले के बाद रांची पुलिस में दर्ज तमाम केस अब सीआईडी को रेफर कर दिये गये हैं। आपको बता दें कि गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और उसकी पत्नी रिया सिन्हा के खिलाफ रांची के कई धानों में मामले दर्ज हैं। सीआईडी की टीम सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान के गठजोड़ और पाकिस्तान आर्म्स सप्लाई चेन की जांच करेगी।
इन चार मामलों की CID करेगी जांच
– ओरमांझी थाना कांड संख्या: 189/24 केस नंबर में जमीन कारोबारी से रंगदारी न मिलने पर फायरिंग, दो कर्मचारी घायल हुए थे.
– धुर्वा (तुपुदाना) थाना कांड संख्या: 271/25 में दर्ज मामले पुलिस के साथ मुठभेड़, तीन अपराधी गिरफ्तार और एक घायल हुआ था.
– सदर (मेसरा) थाना कांड संख्या: 506/25 के दर्ज मामले में सुजीत सिन्हा गैंग के सात अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार, हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने से जुड़ा है.
– सदर (मेसरा) थाना कांड संख्या: 512/25 के दर्ज मामले में यह मामला रिया सिन्हा समेत पांच की गिरफ्तारी, तीन पाकिस्तानी पिस्तौल बरामद, प्रिंस खान गिरोह से संबंध और अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी से जुड़ा है.
जानिये कौन है रिया सिन्हा
गैंगस्टर सुजी सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा बिहार के छपरा की रहने वाली है। रिया सिन्हा वर्षों पहले अपनी मां के साथ रांची आई। वह पंडरा ओपी क्षेत्र के रवि स्टील के पास किराए के एक मकान में रहने लगी। रिया धीरे-धीरे अपराध के दलदल में धंसती चली गई। कुख्यात सुजीत सिन्हा जब रांची सेंट्रल जेल में बंद था, उसी समय रिया उसके संपर्क में आ गई। इसके बाद रिया सिन्हा सूद पर रुपया देने का काम शुरू किया। जो समय पर पैसा नहीं लौटा पाता उसकी संपति कब्जा कर ली जाती थी। रिया कुख्यात अपराधियों को बचाने के लिए मैनेज करने का भी काम देखती थी।









