IAS को नोटिस : ना फोन उठाया…और ना मैसेज का दिया जवाब, फोन कर लिया स्वीच ऑफ, बिना बताये चले गये दफ्तर से…. मंत्री ने भेजा IAS को नोटिस

नयी दिल्ली। IAS आशीष मोरे पर गाज गिर सकती है। आरोप है कि बिना छुट्टी के ही IAS अफसर गायब हैं। खबर है कि दिल्ली सरकार ने सर्विसेज विभाग के सचिव वरिष्ठ IAS अफसर आशीष मोरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नोटिस थमाया है। नोटिस में उनसे पूछा गया है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही क्यों ना शुरू की जाए?इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केजरीवाल सरकार ने उन्हें सेवा सचिव पद से हटा दिया है.

खबर है कि IAS आशीष मोरे को सर्विस विभाग में नए सचिव की तैनाती के लिए दिए गए थे। उन्होंने इस पर सहमति भी जताई थी, लेकिन मंत्री के सामने फाइल पेश करने की बजाय वह बिना सूचना के सचिवालय से चले गए। नोटिस में यह भी कहा गया है कि आशीष मोरे ने जानबूझकर फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। बाद में फोन स्विच ऑफ कर लिया। उनके घर पर एक ऑफिशियल नोट भेजा गया, लेकिन घर पर मौजूद होते हुए भी उन्होंने इसे रिसीव नहीं किया। बाद में मोरे को ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए नोटिस भेजा गया।

आरोप है कि आशीष मोरे ने जानबूझकर कोर्ट के फैसले को लागू नहीं करवाया. साथ ही कार्यालय से एक नोट जारी करवा दिया कि गृह मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं आया है, इसलिए मंत्री की ओर से जारी निर्देश लागू नहीं हो सकते। आशीष मोरे से कहा गया है कि 24 घंटे के भीतर वो जवाब दें। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने अपने फैसले में कहा था कि दिल्ली सरकार के पास विधायी और शासकीय शक्तियां रहेंगी। फैसले का आम आदमी पार्टी ने दिल खोलकर स्वागत किया था और सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़े प्रशासनिक बदलाव के संकेत दिए थे।

आम आदमी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि आशीष मोरे ने दिल्ली सरकार की योजनाओं को लागू करने में बाधा उत्पन्न की। वहीं, कई योजनाओं को समय पर लागू होने नहीं दिया।AAP सरकार ने सेवा सचिव आशीष मोरे पर कोर्ट की अवमानना का आरोप लगाया था। इससे पहले मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में सर्विसेज सचिव आशीष मोरे को सेवा विभाग के सचिव के पद पर नये अधिकारी के तबादले की फाइल पेश करने के निर्देश दिए थे, लेकिन आशीष मोरे ने अचानक मंत्री कार्यालय को सूचित किए बिना सचिवालय छोड़ दिया था.।

Related Articles

close