NMOPS बिहार : प्रो रणविजय बने जमुई NMOPS जिलाध्यक्ष…. चार उपाध्यक्ष सहित 17 सदस्यीय कार्यकारिणी का हुआ गठन…

पटना। बिहार में भी लगातार पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलंद हो रही है। NMOPS के बैनर तले लगातार राज्य सरकार का इस मुद्दे पर ध्यान आकृष्ट कराने की कोशिश हो रही है। एनएमओपीएस लगातार अपने संगठन का भी विस्तार भी कर रहा है। पुरानी पेंशन को लेकर एनएमओपीएस की तरफ से पेंशन संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। NMOPS के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वरूण कुमार पांडेय ने पेंशन संकल्प कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को तेज करने के निर्देश दिये हैं।

आयोजन के पूर्व जिलास्तर पर संगठनों का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जमुई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। NMOPS जिला कार्यकारिणी में संरक्षक अखिलेश्वर दास को बनाया गया है। वहीं जिला सलाहकार नवलेश कुमार रजक बनाये गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अध्यक्ष प्रो रणविजय सिंह बनाये गये हैं, जबकि सचिव अवधेश कुमार तांती और कोषाध्यक्ष रवीश कुमार बनाये गये हैं। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी डा अनिन्दैय सुंदर पोले, रंजन कुमार, प्रीतम कुमार और उदय शंकर मिश्र को दी गयी है।

संयुक्त सचिव हेमंत कुमार, चंद्रशेखर साव, निरंजन सिंह और दिलीप कुमार होंगे, जबकि संगठन सचिव संजय कुमार शर्मा, लक्ष्मण दस, अमित कुमार पासवाल और सिलिएस्टर टुडू होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close