डिंडौरी। SDM की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी मच गयी है। घटना मध्यप्रदेश के डिंडौरी की है, जहां शाहपुरा में पोस्टेड SDM निशा नापित शर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। हालांकि घटना के तुरंत बाद एक्शन में आयी पुलिस ने मृतका एसडीएम निशा नापित के पति मनीष शर्मा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पति मनीष शर्मा ने हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोकर सुखा दिया था।

जानकारी के मुताबिक मनीष शर्मा ही अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां निशा की नाक और मुंह से खून निकल रहा था। मामला हाई प्रोफाइल था, लिहाज़ा पुलिस ने टीम बनाकर कई एंगल से हत्या की जांच शुरू की. घर पर तलाशी के दौरान पुलिस और FSL टीम को चादर, तकिया और निशा के कपड़े एक वॉशिंग मशीन में मिले। आरोपी पति ने बताया था कि तबीयत खराब होने के कारण एसडीएम निशा को अस्पताल लेकर गए थे और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक, निशा की मौत करीब 4 से 5 घंटे पहले ही हो चुकी थी।

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो मनीष ने हत्या करना कबूल लिया। आरोपी पति ने बताया कि उसने तकिए से मुंह और नाक दबाकर अपनी एसडीएम पत्नी निशा नापित की हत्या को अंजाम दिया है। इस दौरान निशा के मुंह और नाक जब खून निकला तो कपड़े, तकिया और चादर लाल हो गए, जिन्हें आरोपी ने वॉशिंग मशीन में डालकर धो दिया। दोनों की शादी साल सितंबर 2020 में हुई थी।

दोनों शादी डॉट कॉम वेबसाइट के ज़रिये संपर्क में आये थे। जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि निशा ने अपने सर्विस बुक, बीमा, बैंक खाता में मनीष शर्मा का नॉमिनी के रूप में नाम दर्ज नहीं कराया था जिसे लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद भी होता था। एसडीएम के पति मनीष शर्मा ने पहले मौत पर कहा था कि निशा का एक गुर्दा खराब था। ठंड के समय खांसी आती थी। एसडीएम व्रत में थी, उन्होंने दो अमरूद खाए। मैंने मना भी किया। रात में उन्हें उल्टी हुई। दवा दी थी। सुबह वह सो रही थी। सुबह जगाया नहीं।

दस बजे काम वाली बाई आई तो मैं घूमने चला गया। दोपहर दो बजे बंगले आकर मैंने पूछा तो पता चला कि मैडम नहीं उठी है। मैं कमरे में गया तो वहां वह बेसुध थी। मैंने सीपीआर देने की कोशिश की। फिर ड्राइवर को फोन लगाया। फिर हम लोग उन्हें अस्पताल ले गए।

निशा की बड़ी बहन नीलिमा ने आरोप लगाया कि 2020 में निशा ने ग्वालियर के मनीष शर्मा से शादी की थी। इन दोनों की मुलाकात मैट्रीमोनियल साइट से हुई थी। निशा ने अकेले ही शादी कर ली थी। हम लोगों को बाद में बताया। एक बार मिलने घर आई थी। पति भी साथ में था। मंडला में पोस्टिंग के दौरान भी दोनों के बीच खूब विवाद हुआ था। तत्कालीन एसपी ने दोनों को समझाया भी था। मनीष का कई लोगों से संबंध है। वह पैसे को लेकर निशा को परेशान करता था।

मेरी बहन को कोई बीमारी नहीं थी। सर्दी-जुकाम तो सभी को होता है। मनीष ने कुछ गडबड किया है। एफएसएल की टीम को चादर, तकिया और निशा के पहनने वाले कपड़े वॉशिंग मशीन में मिले हैं। मनीष ने साक्ष्य छिपाने की कोशइश की है। मनीष ने कर्मचारियों को निशा के कमरे तक में नही जाने दिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...