कर्मचारियों की खबर: खाते में पीएफ का ब्याज दर हो गया है जमा, इस तरह से अपने मोबाइल पर ही करें चेक, आसान तरीका

Employees' news: PF interest rate has been deposited in the account, check it on your mobile in this way, easy way

EPFO News: ईपीएफओ निवेशकों के लिए जरूरी खबर है। ईपीएफओ का ब्याज राशि खाते में जमा कर दिया गया है। आपको बता दें कि EPFO निवेश के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। इसमें कर्मचारी के साथ नियोक्ता द्वारा भी योगदान किया जाता है। कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी का 12 फीसदी हिस्सा इसमें निवेश करता है। इतना हिस्सी ही नियोक्ता भी योगदान करता है।

 

कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद इसमें से एक हिस्सा एकमुश्त मिल जाता है और एक हिस्सा पेंशन के तौर पर मिलता है। ईपीएफओ की स्कीम में सरकार द्वारा ब्याज मिलता है। वर्तमान में ईपीएफओ में 8.25 फीसदी का ब्याज मिलता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सालाना ब्याज का पैसा देते हैं।

 

 

ब्याज की राशि ईपीएफ अकाउंट (EPF Account) में जमा होती है। ईपीएफओ मेंबर काफी समय से ब्याज राशि का इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजरा खत्म हुआ। दरअसल, ईपीएफ ने ब्याज की राशि जमा कर दी है।हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे जिसके जरिये आप पीएफ अकाउंट का बैलैंस चेक कर सकते हैं।

UMANG App

• स्मार्टफोन में उमंग ऐप (UMANG App) इंस्टॉल करें।

• अब यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करें।

• इसके बाद ‘व्यू पासबुक’ के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

• अब स्क्रीन पर आपको पीएफ अकाउंट का बैलेंस शो होगा। यहां आप डिपॉजिट राशि और तारीख देख सकते हैं।

ईपीएफओ पोर्टल

• ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं.

• यहां कर्मचारी सेक्शन चुनें.

• इसके बाद आपको यूएएन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा.

• लॉग इन करने के बाद आपको ‘मेंबर पासबुक’ का विकल्प चुनना होगा.

• खाता पासबुक देखने के लिए आपको दोबारा यूएएन नंबर और पासवर्ड डालना होगा.

इसके बाद मेंबर पासबुक स्क्रीन पर दिखाई देगी.

 

मैसेज के जरिए जानकारी

EPFO सदस्य मैसेज के जरिए भी ताजा दर की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें ‘UAN EPFOHO ENG’ लिखकर 7738299899 पर मैसेज सेंड करें। मिस्ड कॉल की तरह ही PF अकाउंट बैलेंस के लिए मैसेज में खाते का विवरण भेज दिया जाएगा।

 

मिस्ड कॉल से कैसे करें चेक

मिस्ड कॉल के जरिए EPFO का बैलेंस चेक किया जा सकता है। इसमें सबसे पहले खाताधारक अपने यूएएन रजिस्टर मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इसके बाद रिप्लाई में आपको एक और मैसेज मिलेगा। जिसमें अकाउंट बैलेंस की पूरी जानकारी दी गई होगी।

Related Articles