झारखंड लोक सेवा आयोग के नए सचिव… रवि रंजन मिश्रा संभालेंगे जिम्मेदारी

रांची: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, संयुक्त सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग रांची के पद पर पदस्थापित रवि रंजन मिश्रा को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अगले आदेश तक झारखंड लोक सेवा आयोग रांची के सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया है।
इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।