New guidelines: अब पैन, आधार और राशन कार्ड से नहीं साबित होगी नागरिकता ,पुलिस ने जारी की नई गाइडलाइन

New guidelines: अब पैन, आधार और राशन कार्ड से नहीं साबित होगी नागरिकता ,पुलिस ने जारी की नई गाइडलाइन

New guidelines:दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए अब नागरिकता साबित करने के नियम बदल गए हैं। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पैन कार्ड, आधार कार्ड और राशन कार्ड अब नागरिकता के प्रमाण के रूप में मान्य नहीं होंगे। इसके स्थान पर केवल वोटर आईडी कार्ड या भारतीय पासपोर्ट को ही वैध दस्तावेज माना जाएगा।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि यह निर्णय केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत लिया गया है। हाल ही में शुरू हुए एक विशेष वेरिफिकेशन अभियान के दौरान यह बात सामने आई कि बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक, विशेष रूप से बांग्लादेशी और रोहिंग्या शरणार्थी, भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं। ये लोग आधार, पैन और राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों का इस्तेमाल कर खुद को भारतीय नागरिक बताते हैं।

New guidelines:अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कई लोगों के पास से संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) द्वारा जारी शरणार्थी कार्ड भी बरामद हुए हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने नागरिकता प्रमाण के लिए केवल वोटर आईडी और भारतीय पासपोर्ट को अनिवार्य कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान की जा सके और उन पर कार्रवाई की जा सके।

नईगाइडलाइन से अब सभी नागरिकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास वोटर आईडी या पासपोर्ट जैसे वैध दस्तावेज मौजूद हों। अन्यथा, उन्हें सरकारी प्रक्रियाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles