बीजापुर(छग)। छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर से अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है। विधायक के काफिले पर बड़ा नक्सली हमला हुआ है। विधायक की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग हुई है। विधायक इस नक्सली हमला में बाल बाल बच गये हैं। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर गोली चलने की खबर से हड़कंप मच गया है। फिलहाल विधायक सहित काफिले के लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक विधायक विक्रम मंडावी के पीछे जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप की गाड़ी चल रही थी। कई गोलियां उनकी गाड़ी में लगी है। हालांकि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड सभा से वापस लौट रहे थे। पद्देड़ के नजदीक ये हमला हुआ है।

पद्देड बीजापुर जिला मुख्यालय से सिर्फ 8 किलोमीटर दूर है। जिला मुख्यालय के करीब इस घटना ने हड़कंप मचा दिया है। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने घटना को लेकर कहा है कि घटना की जानकारी मिली है। इस घटना में सभी सुरक्षित हैं, घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक अधिकांश गोलियां टायर में मारी गयी है। नुक्कड़ सभा के बाद काफिले की 6 गाड़ियां लौट रही थी। नक्सल क्षेत्र से जब विधायक का काफिला निकल रहा था, तभी अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गयी। नक्सलियों का मकसद गाड़ियों का टायर ब्लास्ट कर गाड़ियों को पलटाने का था, लेकिन खुशकिस्मति की बात ये है कि घटना में विधायक बाल बाल बच गये। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...