नवोदय की 11 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बेरमो : तेनुघाट नवोदय विद्यालय में बुधवार देर शाम हॉस्टल के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थिति में 11वीं कक्षा की छात्रा रिया का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बीएन सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी आशीष कुमार अस्पताल पहुंचे।
छात्राओं ने बताया कि बुधवार को पढ़ाई के दौरान वह काफी तनाव में दिख रही थी। पूछने पर बताया था कि सिलेबस पूरा नहीं हो पाया है। छात्राओं व विद्यालय प्रबंधन के अनुसार शाम करीब पांच बजे मिलान गिनती के दौरा छात्रावास में एक छात्रा कम थी।
अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। रिया बाथरूम के रोशनदान के सहारे अपने दुपट्टे से लटकी हुई थी। शोर मचाते हुए छात्राओं ने इसकी सूचना प्रभारी वार्डन अंजू पांडेय, स्टाफ नर्स पूनम लकड़ा व शिक्षकों को दी। उसे आननफानन में नीचे उतारकर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक शंभु कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राचार्य विपिन कुमार ने बताया कि रिया का इस सत्र में बिहार के अरवल जवाहर नवोदय विद्यालय कंप्यूटर साइंस में नामांकन हुआ था। वह इस साल अगस्त में मि माइग्रेशन के तहत तेनुघाट आई थी।
24 को ही वह अपने घर पटना के सिकिरिया गांव पालीगंज से छुट्टी बिता कर लौटी थी









