शिक्षक भर्ती : 7000 से ज्यादा पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, स्टेट टेट पास करने वाले अभ्यर्थी ही भर सकेंगे आवेदन

Teacher Bharti : शिक्षकों की एक और बड़ी वैकेंसी आने वाली है। 7000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होगी। इसे लेकर जल्द ही विज्ञापन जारी होने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीपीएससी की तरफ से ये भर्ती की जायेगी। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। विभाग को जिलों से इन पदों के लिए रोस्टर भी मिल चुका है. अब सामान्य प्रशासन विभाग को इसकी अधियाचना भेजी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से 7279 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति होगी। ये सभी शिक्षक दिव्यांग बच्चों को पढ़ाएंगे. इनमें प्राथमिक विद्यालयों में 5534 और मध्य विद्यालयों में 1745 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार में निकलने वाली विशेष शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन बिहार लोक सेवा आयोग जारी करेगा. आवेदन भी बीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकेगा।

बिहार में निकलने वाली विशेष शिक्षकों की भर्ती के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट आवेदन कर सकेंगे. जानकारी के अनुसार बिहार में विशेष शिक्षकों की भर्ती नौ तरह के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए की जा रही है.

दृष्टिबाधित बच्चों या जिनकी नजर बहुत कमजोर है, उनके लिए अलग-अलग विशेषज्ञ शिक्षक होंगे. इसी तरह अन्य आवश्यकता वाले बच्चों के लिए भी विशेष शिक्षक होंगे.

Related Articles

close