कुदरत का कहर! रातभर की बारिश से पुल बहा…सहस्त्रधारा में बादल फटने से मचा हाहाकार…

उत्तराखंड में आसमान से बरसी आफत ने तबाही मचा दी है। मंगलवार तड़के हुई भारी बारिश से देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर स्थित एक पुल टूटकर बह गया। यह घटना फन वैली और उत्तराखंड डेंटल कॉलेज के पास हुई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

सहस्त्रधारा में बादल फटने से मचा हड़कंप

देहरादून के पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में बादल फटने से नदियां और जलधाराएं उफान पर आ गईं। तेज धाराओं में कई दुकानें बह गईं और लोग लापता हो गए।

  • देहरादून का प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर भी पूरी तरह जलमग्न हो गया।

  • मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह 5 बजे से ही नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पूरा मंदिर परिसर पानी में डूब गया।

मौत और लापता होने की खबरें

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि

  • देहरादून में 2 से 3 लोग लापता हैं।

  • मसूरी में एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है, जिसकी पुष्टि की जा रही है।

  • अब तक 300 से 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

राहत और बचाव कार्य जारी

एसडीआरएफ, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य में जुटी हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वे लगातार प्रशासन से संपर्क में हैं और हालात पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहे हैं। उन्होंने लोगों की सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

Related Articles

close