झारखंड के नये मंत्रियों का नाम: कांग्रेस कोटे से ये बनेंगे मंत्री, कांग्रेस के दिग्गज विधायकों का कट गया पत्ता, पढ़िये नाम..

Name of new ministers of Jharkhand: These will become ministers from Congress quota, veteran Congress MLAs have been cut off, read the names..

Hement Soren Cabinet: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में प्रचंड जीत के बाद बनी हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार अब से कुछ देर बाद शपथ लेगी। राजभवन में मंत्रियों की लिस्ट फाइनल हो गयी है। कांग्रेस कोटे से 1. Deepika Pandey Singh 2. Dr Irfan Ansari 3. Shilpi Neha tirki 4. Radhakrishna Kishore शपथ लेंगे। दोपहर 12.00 बजे राजभवन में ही शपथ ग्रहण समारोह होगा। वहीं, आरजेडी कोटे से संजय यादव को मंत्री बनया जाएगा. बता दें, संजय यादव गोड्डा से विधायक हैं। विधायक दल का नेता सुरेश पासवान को बनाया गया है।

 

हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन को 56 सीटें मिलीं जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं। कैबिनेट की पहली बैठक में 9-12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला किया गया है।

 

झामुमो से इन चेहरों को मिल सकता है कैबिनेट में जगह

झामुमो की बात करें तो पिछली सरकार में मंत्री रहे दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, हफीजुल अंसारी को फिर से मंत्री बनाने के कयास लग रहे हैं, जबकि नए चेहरों में सुदिव्य कुमार सोनू, अनंत प्रताप देव, मथुरा महतो, लुइस मरांडी का नाम भी दौड़ में आगे है।

 

मंत्रिमंडल विस्तार पर बोली कांग्रेस

मंत्रिमंडल विस्तार पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि यह शुरू से परंपरा रही है कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व नाम को तय करके सीएम के पास भेजती है और उसके बाद मुख्यमंत्री राज्यपाल को भेजते हैं, फिर शपथ ग्रहण समारोह होता है। शपथ ग्रहण की तिथि तय है।

 

आज मंत्रिमंडल का होगा विस्तार-गुलाम अहमद

कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने बताया कि गुरुवार को झारखंड मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और इसके बाद 9 दिसंबर को विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। नामों की घोषणा राजभवन करेगा, यह परमाधिकार राजभवन का है। कल 12 बजे आप सबको देखेंगे। हम नाम सीएम को भेजेंगे वे उसे राजभवन को भेजेंगे और 12 बजे तक मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा।

 

28 नवंबर को हेमंत सोरेन ने ली थी शपथ

बता दें कि प्रदेश की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे। विधानसभा चुनाव परिणाम में जेएमएम नीत गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की थी। इंडिया गठबंधन को 56 सीटें और एनडीए गठबंधन को 24 सीटें मिली थी। जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की थी।

Related Articles