सूरजपुर। आपने आस्था के कई उदाहरण देखें होंगे मगर हम आपको आज एक ऐसी वाक्ये से रूबरू कराने जा रहे हैं,, जहां एक लड़की सहित उसके परिवार का दावा है कि उसके अंदर नाग देवता स्वयं आकर लोगों की समस्या का समाधान कर रहे हैं,, इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी अपनी समस्याओं को लेकर लड़की के पास पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर का ये पूरा मामला है।

दरअसल सूरजपुर जिले के मोहनपुर गांव में इन दिनों लगा हुआ है। गांव की प्रमिता निषाद नाम की लड़की के पास लोग अपनी परेशानी लेकर पहुंच रहे हैं। प्रमिता और उसके परिवार के लोगों का दावा है कि उसके ऊपर महादेव की कृपा है और स्वयं नागदेव उसके ऊपर सवार होकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं जिससे यहां पहुँचने वाले श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान हो पा रहा है ।

16 दिनों से इस गांव में इसी प्रकार से पूजा पाठ का दौर चल रहा है। प्रतिमा का कहना है कि वह पहले बीमार रहती थी, तभी किसी ने उसे सलाह दी की वह शिव चर्चा से जुड़े। इसके बाद प्रमिता ने शिव चर्चा से जुड़कर पूजा पाठ करना शुरू किया। एक दिन उसे सपना आया कि धूप बत्ती जलाकर पूजा पाठ करें, उसने ठीक वैसा ही करना शुरू कर दिया। वह जब पूजा पूजा करती थी तो आसमान से 100, 200 और 500 के नोटों की बारिश घर के बरामदे में होती है। जिसे उठाकर वह भगवान के आसन के पास रख देते हैं। कुछ समय बाद वह पैसे गायब हो जाते थे।

जब कभी उनके पर चावल दाल की कमी होती थी तो उन्हें वह भी अपने आप उपलब्ध हो जाया करते है। लड़की का दावा है कि वह खुद से कुछ नहीं करती है उसके ऊपर नाग देवता की सवारी आती है और नाग देवता लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान करते हैं। इस दौरान जब यह सब होता है उसे कुछ भी याद नहीं रहता है ।

पिछले 16 दिनों से प्रतिमा इसी प्रकार लोगों की समस्याओं को दरबार लगा कर सुन रही है और लोगों का मानना है कि उनके समस्याओं का समाधान भी हो रहा है। जिसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मोहनपुर गांव का रुख कर रहे हैं। सुबह से ही इस जगह पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। लोगों की मान्यता है कि जो कोई श्रद्धालु यहां अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं उनके समस्याओं का निदान हो जा रहा है। वहीं ग्रामीण पैसे की बारिश होने वाली बात को भी सही मानकर यह बताते हैं कि उन्होंने भी कई बार पूजा के समय पैसों को आसमान से गिरते हुए देखा है।

वही पुलिस अधिकारी का कहना है की आप लोगो के माध्यम से हमें जानकारी मिली है टीम भेज कर जानकारी ले कर उचित कार्यवाही करेंगे 16 दिनों से यहां पूजा पाठ चल रहा है। हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो रहे है लेकिन पुलिस को जानकारी ना होना समझ से परे है आधुनिकता के युग में जहाँ इस 21वीं शदी में आज इंसान चांद तक पहुंच चुका हैं वहाँ ऐसी कहानियां अपने आप में आधी हकीकत आधा फसाना समझ आती है। बहरहाल मोहनपुर गांव में इन दोनों प्रमिता द्वारा दिव्य दरबार जरूर लगाया जा रहा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...