"मेरा पति नामर्द है"...दहेज के सारे समान को लेकर दुल्हन लौटी वापस, कहा, नपुंसक होने की बात छुपाकर करवायी शादी

गया।पति को नपुंसक बताकर शादी के तीन महीने बाद ही पत्नी वापस मायके लौट गयी। इधर पत्नी के आरोप के बाद से पति फरार बताया जा रहा है। मामला गया जिले का है। शादी के महज तीन महीने बाद पत्नी के मायके लौट जाने के मामले की इलाके में खूब चर्चा है। इधर महिला का आरोप है कि उससे झूठ बोलकर शादी की गयी।

पति ने शादी से पहले अपने नपुंसकता की बात छिपाई, लड़के के घरवालों ने भी उससे झूठ बोला। शादी के बाद जब पति की सच्चाई सामने आयी, तो विवाद शुरू हो गया। मामले को लेकर विवाहित ने अपने पंचायत में भी शिकायत की। पहले तो पंचायत में सुलह की कोशिश की गयी, लेकिन महिला साथ रहने को तैयार नहीं थी।

महिला ने पंचायत में कहा कि उसे पति प्रताड़ित करता है, इसलिए वो उसके साथ नहीं रहना चाहती है। नवविवाहिता ने मारपीट का भी आरोप लगाया, जिसके बाद पंचायत की बैठक हुई। विवाहिता ने साफ कह दिया कि वो पति के साथ नहीं रहेगी, जिसके बाद पंचायत ने उसके सारे दहेज में लाये समान के साथ वापस जाने की इजाजत दे दी। पंचायती के बाद दहेज में मिले सामान को वापस लौटा दिया है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story