Muskan Case :मुस्कान और साहिल जेल में भी मांग रहे ये खतरनाक ड्रग्स…कर रहे हैं ये अजीब हरकत…

Muskan Case : मेरठ में पूर्व मर्चेंट नेवी के कर्मचारी सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सौरभ राजपूत की कातिल उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला नशेड़ी हैं।मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को ड्रग्स की लत है। जेल में बंद मुस्कान और साहिल ड्रग्स की गंभीर लत से जूझ रहे हैं…नशा उनपर इतना हावि हो चुका है कि नशे की लत से छुटकारा पाने की कोशिश में वे जेल में खाना खाने से भी इनकार कर रहे हैं।

Muskan Case :मुस्कान और साहिल दोनों को मेरठ जिला जेल में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग बैरकों में बंद किया गया है। जेल में मुस्कान और साहिल खाने की जगह खतरनाक ड्रग्स की मांग कर रहे हैं। उन्होंने जेल अधिकारियों से मारिजुआना (गांजा और भांग) , मॉर्फिन के इंजेक्शन की मांग की है। ड्रग्स नहीं मिलने की वजह से मुस्कान और साहिल जेल में अजीब हरकते कर रहे हैं।

Muskan Case’मुस्कान और साहिल ऐसा लगता है ड्रग्स पर निर्भर हैं’

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक नाम न बताने की शर्त पर एक जेल अधिकारी ने बताया कि मुस्कान और साहिल की ड्रग्स पर निर्भरता बहुत ज्यादा गंभीर है। ऐसा लग रहा है जैसे बिना ड्रग्स के वो जी नहीं सकते हैं। उन्होंने बताया कि खुद को या दूसरों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरती गई है।Registration for Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया!

Related Articles

close