मोतिहारी। जवान के बेटे की हत्या कर खेत में फेंक देने का मामला सामने आया है। युवक के सर पर गंभीर चोट के निशान है। घटना फेनहारा थाना क्षेत्र बीरता सरेह की है। युवक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। होमगार्ड जवान के बेटे की हत्या से इलाके में सनसनी है। आरोप है कि घर से बुलाकर सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई है।

हत्या के बाद लाश खेत में फेंक दी गई। मृतक की पहचान फेनहारा थाना के बीरता गांव के होमगार्ड जवान सुरेश सिंह के बेटे दीपक सिंह के रूप में हुई है।दीपक 20 दिन पहले ही जेल से छूटा था। दीपक के सिर पर कई बार वार किया गया था। शव की सूचना मिलते ही परिजन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।घटना के संबंध ने बताया जा रहा दीपक को बीते शाम करीब आठ बजे के करीब में किसी का फोन आया था।

फोन पर बात करने के बाद वो घर से निकल गया। उसके बाद घर वापस नहीं आया। घर वालों को लगा कि वह गाड़ी लेकर भाड़े पर गया है। सुबह ग्रामीणों ने घर वालों को बताया कि दीपक का शव खेत में पड़ा हुआ है। जिसके बाद परिजन घर से महज एक किलोमीटर दूर सरेह में खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...