गोपालगंज। स्कूल के हॉस्टल में नर्सरी के बच्चे की हत्या से हड़कंप मच गया। इधर घटना के बाद स्कूल के प्राचार्य व टीचर फरार बताये जे रहे हैं। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के न्यू ज्ञान लोक कॉम्पिटीशन स्कूल की है। शनिवार की सुबह शव मिला। मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के कुसहा गांव निवासी आर्यन कुमार सिंह के रूप में की गई है। बच्चे के पिता सऊदी में रहते हैं। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था।

जानकारी के मुताबिक बच्चे का एडमिशन 27 दिन पहले ही नर्सरी क्लास में हुआ था। परिजनों के मुताबिक 22 जुलाई को भांजे का एडमिशन नर्सरी क्लास में कराया गया था। शनिवार की सुबह 8 बजे स्कूल से कॉल आया कि आपके बच्चे की तबीयत खराब है। जल्दी आ जाइए। फिर हमलोग स्कूल पहुंचे, जहां देखा बच्चा जमीन पर पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। उसके गले में निशान था। ऐसा लग रहा उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। उसके सिर में भी चोट के निशान थे।

इधर पुलिस मामले में जांच के बाद ही कुछ कह पाने की स्थिति में है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही FSL की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई है, जो मामले की जांच कर रही है।
शिक्षकों का भी कहना है कि बच्चे की हत्या हुई है। हालांकि हत्या कैसे और किसने की, इस पर कुछ भी नहीं बात रहे हैं। शिक्षक के मुताबिक ने कहा कि बच्चे को मारा गया है। उसका नाक दबा हुआ था, सिर से खून बह रहा था। नाक और मुंह से खून बह रहा था। शरीर पर कई काले निशान थे। बच्चे को किसने मारा ये नहीं कह सकते हैं। पांच साल के बच्चे की किससे दुश्मनी हो सकती है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...