नालंदा। दारोगा के बेटे की लाश मिली है। लाश जिस हालत में मिली है, उससे हत्या की आशंका से इंकार नहीं है। युवक का नाम अंटू कुमार है, जो इंटर का स्टूडेंट था। हालांकि हत्या क्यों की गयी, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। घटना नालंदा के दीपनगर इलाके की है। अंटू गिरियक थाना क्षेत्र के बासोंबीघा गांव का रहने वाला है। अंटू 13 जनवरी से लापता था। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

अंटू कुमार के पिता सिवान में दरोगा के पद पर पदस्थापित हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वे घर के लिए चल दिए हैं। युवक इंटर का छात्र था। परिजनों की माने तो वह नशे का आदी था।पूरी घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के कारगिल चौक के पास की है। युवक का पूरा परिवार दीपनगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के समीप मकान बनाकर रह रहे है।

अंटू कुमार 13 जनवरी से लापता था। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। फिर 14 जनवरी को स्थानीय पुलिस में लापता से संबंधित लिखित शिकायत की गई।एक सप्ताह बाद अर्धनिर्मित मकान में उसका शव मिला है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन ने बताया कि उसके दोस्त ने फेसबुक मैसेंजर के जरिए घर से बुलाया था।

इसके बाद से वह लापता था। उसकी हत्या कर शव को छुपा दिया गया था। सीने पर जख्म के निशान है और कान में खून निकला हुआ दिखा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...