महिला डांसर का मर्डर : एके गो दिल मंगवइया हजार बा…! गाना शुरू ही हुआ था कि चलने लगी धांय-धांय गोलियां… तिलक में आयी डांसर की हत्या

रोहतास। शादी के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग आये दिन कोई ना कोई घटना की वजह बनता दिख रहा है। ऐसा ही एक मामले रोहतास में सामने आया है, जहां तिलक के कार्यकर्म में हवाई फायरिंग के दौरान एक महिला डांसर की गोली लगने से मौत हो गयी। घटना के बाद तिलक के कार्यक्रम में भगदड़ की स्थिति बन गयी। गोली लगने के बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर अब पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
घटना जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के कोटा गांव की है। इधर डांसर के परिजनों ने FIR दर्ज करायी है। आरोप है कि फायरिंग के दौरान डांसर को सीधे गोली मारी गयी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई में नाबालिग आरोपी को हथियार के साथ अरेस्ट कर लिया है।महिला डांसर का नाम चांदनी है, जो बेदा बनरसिया गांव की रहने वाली है।
18 साल की चांदनी अपने सहयोगियों के साथ कोटा गांव के संदीप महतो के बेटे नरेंद्र महतो उर्फ मुन्ना महतो के तिलक समारोह में पहुंची थी। कार्यक्रम के दौरान ही फायरिंग की गई, जिसमें चांदनी को लग गई।घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम में जुटे लोग फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद नर्तकी के परिजन और दरिगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के पिता श्रवण नट ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर गोली मारी गई है। पुलिस इस मामले की जांच में आगे की कार्रवाई कर रही है।
मौके पर जांच करती पुलिस।
नामजद दर्ज की गई FIR
दरिगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि कोटा गांव में तिलक कार्यक्रम में गोली चलने के नर्तकी की मौत हुई है। मामले में नर्तकी के परिजन के बयान पर FIR दर्ज की गई है। एसपी विनित कुमार ने बताया कि मामले में अभियुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त नाबालिग है इसलिए उसके नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है।









