वैशाली।…यूं तो अभी तक आपने घूसखोर अधिकारी व कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ाते सुना होगा, लेकिन बिहार में एक मुखिया जी को घूस लेते विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार हो गये। वैशाली के लालगंज एतवारपुर रिसौला के मुखिया दिनेश महतो को 2.16 लाख रूपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की टीम ने मुखिया दिनेश महतो को प्रखंड कार्यालय से पैसों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार के बाद घूसखोर मुखिया को बिजिलेंस टीम अपने साथ पटना ले आयी। मुखिया मनरेगा का काम करने वाले एक मेठ से घूस की रकम ले रहे थे। इससे पहले मेठ सुरेंद्र सिंह ने पटना विजिलेंस में इस बात की शिकायत की थी कि मुखिया उनसे रिश्वत मांग रहे हैं। मुखिया ने धमकी दी है कि जब तक घूस नहीं दिया जायेगा, तब तक लेबर पेमेंट की राशि का भुगतान नहीं किया जायेगा।

विजिलेंस टीम ने इस शिकायत को अपने स्तर से वैरिफाई किया, शिकायत सही पाये जाने पर मुखिया की गिरफ्तारी का जाल बिछाया गया। सुरेंद्र सिंह के द्वारा दिए गए कंप्लेन के आधार पर पटना निगरानी की टीम सक्रिय हुई और पहले मामले की जांच की गई. जांच के दौरान ही निगरानी को पता लग गया था कि मुखिया के द्वारा नाजायज पैसे की मांग की जा रही है. इसके बाद सुरेंद्र सिंह को चिन्हित कर दो लाख 16 हजार रुपए मुखिया को देने के लिए दिए गए। बुधवार को जैसे ही मुखिया ने रकम लिया विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...