मुकेश अंबानी को फोनकॉल पर मिली जान से मारने की धमकी, कहा-3 घंटे के अंदर..

मुकेश अंबानी न्यूज । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फोन पर जान की धमकी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार फोन करने वाले ने 8 बार कॉल किए हैं । और अगले 3 घंटों में बड़ी घटना को अंजाम देने का दावा किया है।

मुकेश अंबानी को यह धमकी भरा फोन कॉल रिलायंस फाउंडेशन के हॉस्पिटल की डिस्प्ले नंबर पर एक अज्ञात नंबर से किया गया है। इसमें मुकेश अंबानी और उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई है। खबरों की मानें तो फोन करने वाला व्यक्ति खुद को नंबर वन आतंकवादी बता रहा था। साथ ही एनआईए, एटीएस ,मुंबई पुलिस को गालियां भी दी। मुंबई स्थित डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में अस्पताल प्रशासन ने औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई है और वहां की पुलिस इन कॉल्स को वेरीफाई करने में जुट गई है।

Related Articles

close