शादी के पहले पसर गया मातम, दुल्हा आया दुल्हन के घर और फिर…. परिजनों ने जीजा पर लगाया आरोप
There was mourning before the wedding, the groom came to the bride's house and then... the family members accused the brother-in-law

Regional News: सीतापुर एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार को हल्दी की रस्म के बीच दूल्हा-दुल्हन का शव फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 25 नवंबर को दोनों की शादी होने वाली थी, जिसके लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया गया था।
रात को गुड्डू (25) लड़की के घर आया था और गुरुवार सुबह हल्दी की रस्म चल रही थी. इसी दौरान घरवालों ने देखा कि रुचि (18) और गुड्डू का शव रुचि के कमरे में चादर के फंदे से लटका हुआ था. दोनों के पैर जमीन को छू रहे थे। दूल्हे के परिवार का आरोप है कि लड़की के जीजा ने दोनों की हत्या करके उनके शवों को फांसी पर लटका दिया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके और पुलिस को गुमराह किया जा सके।
इस घटना के दो-तीन दिन पहले गुड्डू का रुचि के जीजा से विवाद हुआ था, जो इस शादी के खिलाफ था। 25 नवंबर को दोनों की शादी थी। शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए रजिस्ट्रेशन भी करा रखा था। घटना गुरुवार दोपहर सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिठौरा गांव की है।
बरगदिया गांव के गुड्डू (25) का मिठौरा गांव की रुचि (18) से 3 साल से प्रेम संबंध था। दोनों परिवार के लोग रिश्ते के लिए राजी थे। गुड्डू का आए दिन रुचि के घर आना जाना था। गुड्डू मजदूरी करता था।दोनों परिवारों की रजामंदी से गुड्डू और रुचि की सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत 24 नवंबर को शादी होने वाली थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लेकिन, किसी कारणवश प्रशासन ने विवाह योजना की डेट आगे बढ़ा दी। इसके बाद परिजनों ने 25 नवंबर को गांव के ही मंदिर में शादी करने का निर्णय लिया।









