मां है या…. ! चार बच्चों के साथ मां ने लगायी कुएं में छलांग, तीन बच्चों की हो गयी मौत, मां खुद तैरकर आ गयी बाहर

बुरहानपुर । मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से एक दर्दनाक खबर है। महिला ने पहले तो चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गयी, जबकि महिला खुद तैरकर बाहर आ गयी। घटना खकनार थाना क्षेत्र में एक मां अपने चार बच्चोंब के साथ कुएं में कूद गई। इसमें तीन बच्चों की मौत हो गई। मां इस दौरान तैरकर कुएं से बाहर आ गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला टिकाबर्डी फालिया गांव का है।

यहां रविवार दोपहर चार से पांच बजे के बीच एक महिला अपने चार बच्चोंा के साथ कुएं में कूद गई। इसमें से तीन छोटे बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस बीच मां तैरकर बाहर आ गई, जबकि एक सात साल की बच्चीच बेहोश हालत में मिली है।कुछ लोगों के अनुसार मां और सात साल की बच्चीज खेत पर बेहोश मिली है। बताया गया है कि डेढ़ साल के बालक, तीन और साढ़े चार साल की बाल‍िका की इस घटना में मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना की सूचना मिलते ही खकनार पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद शवों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टरमार्टम के लिए जिला अस्पकताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार प्रमिला नामक महिला का उसके पति रमेश के साथ कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद क्रोधित होकर महिला अपने बच्चोंस के साथ कुएं में कूद गई। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने इस घटना की पुष्टि की है। बताया गया कि पति ने अपनी पत्नी। से खेत में महुआ बीनने के लिए साथ चलने को कहा था। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close