तीन बच्चों की मम्मी को दो बच्चों के पापा से हो गया प्यार… रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया पति ने, तो पहले जमकर धुना, फिर दोनों की करा दी शादी

Mother of three children fell in love with father of two children... Husband caught her while partying, then first beat her badly and then got both of them married.

Love Affair : प्यार क्या है? वो तो कभी भी… कहीं भी हो जाता है। अब देखिये तीन बच्चों की मम्मी को दो बच्चों के पापा से प्यार हो गया। अब प्यार परवान चढ़ा तो खुल्मखुल्ला इजहार भी होने लगा। रात बेरात एक दूसरे के घर भी जाना शुरू कर दिया। फिर क्या था, ग्रामीणों को ये नागवार लगा और दोनों शादी शुदा जोड़े की शादी करा दी गयी। मामला बिहार के सहरसा का है।

देर रात पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की पिटाई कर दी। तीन बच्चों की मां का दो बच्चों के पिता के साथ अफेयर था।पति और ग्रामीणों ने मिल कर घर के दरवाजे पर सिंदूर दान करवा दिया। शादी करवाने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना को लेकर आसपास के गांव में काफी चर्चा हो रही है। लड़की गांव के ही ब्रजेश राम के साथ चोरी छिपे मिल रही थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध था।

मामला बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव वार्ड नंबर-23 का है। लड़की का नाम ज्योति रानी है। इसकी शादी 12 साल पहले बैजनाथपुर के रहने वाले अनिल सुतिहार के साथ हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों के 3 बच्चे है। लेकिन पत्नी ने अपने पति को धोखा दिया। इसने एक बॉयफ्रेंड बना लिया था। जिसको पहले से दो बच्चे हैं।

बैजनाथपुर पुलिस ने भी शादीशुदा जोड़े की शादी करवा दी है।थाना में पूछताछ के बाद लड़की ने प्रेमी ब्रजेश राम के साथ रहने की सहमति जताई। दोनों को सहमति पत्र भरवाने के बाद साथ में भेज दिया गया है। प्रेमी लड़का का नाम ब्रजेश राम है, जो पूर्व वार्ड सदस्य भी है। ये रहुआ तुलसियाही का रहने वाला है। प्रेमिका भी उसी गांव की रहने वाली है।

Related Articles