मां सांवली…गोद में बच्चा गोरा…लोगों ने महिला को समझा चोर…फिर सामने आया सच…

उत्तर प्रदेश, आगरा: नमक की मंडी इलाके में एक महिला और उसके बच्चे के रंग में अंतर ने वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया और अफरा-तफरी मचा दी। स्थानीय लोगों ने महिला को ‘बच्चा चोर’ समझ लिया, लेकिन पुलिस की जांच में असलियत सामने आई और सब कुछ साफ हो गया।
घटना के दौरान महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर जा रही थी। महिला का रंग सांवला था, जबकि बच्चा गोरा। केवल इस अंतर को देखकर कुछ लोगों को शक हुआ। जैसे ही उन्होंने महिला को रोकने और पूछताछ करने की कोशिश की, महिला घबरा गई। उसकी घबराहट और जल्दी निकलने की कोशिश ने लोगों को और ज्यादा उग्र कर दिया। देखते ही देखते ‘बच्चा चोरी’ का शोर मच गया और भीड़ ने महिला को घेर लिया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया और थाने ले आई। वहां महिला ने बच्चे के जन्म से संबंधित वैध दस्तावेज और अस्पताल के रिकॉर्ड पेश किए। दस्तावेजों की जांच के बाद यह साबित हुआ कि बच्चा उसी महिला का है।
पुलिस ने महिला और बच्चे को सुरक्षित उनके घर भेज दिया और जनता से अपील की कि कानून को हाथ में न लें। अधिकारियों ने कहा कि केवल रंग या शारीरिक भिन्नता के आधार पर किसी पर शक करना गलत है और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए।
BREAKING NEWS: BJP नेता के घर ED का बड़ा छापा: 2 करोड़ कैश, 6 किलो सोना और 300 किलो चांदी बरामद…



















