जमुई। मोस्ट वांटेड नक्सली मनोज हांसदा को पुलिस ने दबोच लिया है। हार्डकोर नक्सली मनोज की कई मामलों में तलाश थी। ट्रेन हमला सहित कई बड़ी वारदातों में वों शामिल था। एसएसबी चरकापत्थर और पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के चिल्काखांड से नक्सली मनोज को गिरफ्तार किया है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत ये जवानों की बड़ी कामयाबी है।

दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनोज हांसदा अपने कुछ साथियों के साथ चिल्काखांड में मौजूद है। पुलिस जवानों ने सूचना के आधार पर इलाके को घेरा और उसे दबोच लिया। मनोज हांसदा 13 जून 2013 को किऊल-जसीडीह रेलखंड के कुंदर रेलवे स्टेशन पर पटना धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रैन हमले भी शामिल था, जो सुरक्षा कर्मी को चकमा देकर फरार चल रहा था।

बिहार-झारखंड से सटे चिल्काखांड़ गांव ही मनोज हांसदा का ठिकाना था। वो पिछले 10 सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था। उसके खिलाफ खैरा थाना कांड संख्या 65/14 व चंद्रदीप थाना कांड संख्या 93/20 का आरोपी है। साथ ही उस पर नवादा सत्र न्यायालय द्वारा आर्म्स व हत्या के मामले में वारंट भी निर्गत है। इसके अलावा गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ लखीसराय के कजरा थाने में भी प्राथमिकी दर्ज है।

मनोज हांसदा के चिल्काखांड में होने की गुप्त सूचना एसएसबी चरकापत्थर को मिली थी। सूचना के आधार पर एसएसबी चरकापत्थर के कंपनी कमांडेंट और चरकापत्थर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में जवानों ने सोमवार को चिल्का खांड स्थित एक घर में छापेमारी की और मनोज हांसदा को गिरफ्तार किया। पूरे मामले को लेकर चरका पत्थर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...