Morning Yoga: सुबह के इन योग आसनों से जागेगा आपका ‘सोया पेट’…कब्ज मिटेगा या लौटेगी डरावनी सुस्ती? जानिए सच…

आयुष मंत्रालय की सलाह — सही समय पर किए गए योगासन बन सकते हैं पाचन तंत्र के ‘रक्षक’, वरना कब्ज बन सकता है स्वास्थ्य का बड़ा खतरा!


Morning Yoga:आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट की गड़बड़ी एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन गई है। खासकर कब्ज (कॉन्स्टिपेशन), जो अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही — बल्कि बच्चे, युवा और दफ्तरों में घंटों बैठे रहने वाले लोग भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। लगातार पेट भारी रहना, गैस बनना और दिनभर थकावट महसूस होना इस समस्या के सामान्य लक्षण हैं।

ऐसे में आयुष मंत्रालय ने लोगों को चेताया है कि यदि समय रहते पाचन तंत्र पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। मंत्रालय के मुताबिक, योग सिर्फ शरीर को लचीला बनाने का साधन नहीं है, बल्कि यह आंतों को सक्रिय कर पाचन शक्ति को मजबूत करने का सबसे प्राकृतिक तरीका है।

Morning Yoga: सुबह खाली पेट करें ये योगासन

आयुष मंत्रालय ने बताया कि सुबह खाली पेट कुछ विशेष योगासन करने से न केवल कब्ज की समस्या से राहत मिलती है, बल्कि पेट और दिमाग दोनों को शांति मिलती है।

1. पवनमुक्तासन:
पेट से गैस बाहर निकालने में सहायक। लेटकर किए जाने वाले इस आसन में पैरों को पेट से सटाने से आंतों पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे कब्ज से राहत मिलती है।

2. बालासन:
यह आसन पेट की हल्की मसाज करता है और दिमाग को शांत करता है। तनाव कम होता है और मल त्याग सहज बनता है।

3. पश्चिमोत्तानासन:
आगे झुकने से पेट की अंदरूनी सफाई होती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पाचन में सुधार आता है।

4. सुप्त मत्स्येन्द्रासन:
यह आसन आंतों को एक्टिव करता है और पाचन क्रिया को नियमित बनाता है।

5. मार्जरासन (कैट पोज):
शरीर को आगे-पीछे झुकाने से पेट की सक्रियता बढ़ती है और गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियाँ दूर होती हैं।

6. मलासन:
यह कब्ज के लिए सबसे उपयोगी आसन माना गया है। इसमें बैठने से कोलन पर प्रभाव पड़ता है और मल त्याग में आसानी होती है।

Morning Yoga: सावधानी जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कब्ज को नजरअंदाज किया गया, तो यह धीरे-धीरे पाइल्स, एसिडिटी, स्किन प्रॉब्लम और मानसिक थकान जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है। इसलिए सुबह के समय सिर्फ कुछ मिनट योग को दें — यह न केवल आपकी दिनचर्या बदल देगा, बल्कि आपकी सेहत को नई ऊर्जा देगा।

Related Articles