झारखंड में मानसून की रफ्तार तेज, सामान्य से 41% ज्यादा बारिश…
Monsoon speed increases in Jharkhand, 41% more rain than normal... Yellow alert issued

झारखंड में मानसून की तेज बारिश, येलो अलर्ट जारी
रांची: इस बार झारखंड में मानसून पूरे जोर-शोर से बरस रहा है। अब तक राज्य में 854.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो इस सीजन के औसत 607.4 मिलीमीटर से 41 प्रतिशत ज्यादा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), रांची के अनुसार, मानसून सामान्य से बेहतर चल रहा है और अभी भी भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगले तीन दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद 2-3 डिग्री की गिरावट का अनुमान है।
राजधानी रांची में आज बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में गढ़वा में सबसे अधिक 61.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा बारियातू में 59 मिमी, पंचेत में 49.4 मिमी और मैथन डीवीसी में 33.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।









