झारखंड में मॉनसून हुआ सक्रिय, भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी…रांची में रिकॉर्ड 74% अधिक बारिश हुई दर्ज

Monsoon becomes active in Jharkhand, yellow alert issued for heavy rain... Ranchi recorded 74% more rain

रांची: झारखंड में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि राजधानी रांची इस बार भारी बारिश की सीमा से बाहर है, लेकिन राज्य के अन्य इलाकों में सावधानी बरतने को कहा गया है।

6 अगस्त को हल्की बारिश और तेज हवा

मौसम विभाग के अनुसार 6 अगस्त को झारखंड के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

7 और 8 अगस्त में कई जिलों में भारी बारिश

7 अगस्त को पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, दुमका और जामताड़ा जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 8 अगस्त को भारी बारिश का दायरा बढ़ते हुए गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, धनबाद, बोकारो समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची में रिकॉर्ड 74% अधिक वर्षा

रांची में हालांकि भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन यहां अब तक 74 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। 1 जून से 6 अगस्त तक 65 दिनों में रांची में कुल 1010.7 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य वर्षा 579.3 मिमी है।

पूर्वी सिंहभूम में भी 102% अधिक बारिश

पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक 1216.1 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य औसत से 102 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश इसी जिले में 42 मिमी रिकॉर्ड हुई।

झारखंड में कुल वर्षा और मॉनसून की सक्रियता

पूरे झारखंड में एक जून से अब तक औसतन 810.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से अधिक है और मॉनसून की अच्छी सक्रियता को दर्शाता है।

Related Articles