झारखंड मंईयां सम्मान योजना…लाभार्थियों के खाते में मार्च के बाद नहीं आए पैसे..जानें कब आएगी 5000 की डबल किस्त!

Jharkhand Maiyan Samman Yojana: No funds credited to beneficiaries' accounts since March—find out when the double installment of ₹5,000 will arrive!

झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दो किस्तें एक बार फिर लंबित हो गई हैं। राज्य की लाभुक महिलाओं के खातों में आखिरी बार मार्च महीने में राशि भेजी गई थी, जिसके बाद अप्रैल और मई की किस्त अब तक जारी नहीं हो सकी है।

दो महीने से खाते में नहीं पहुंची राशि

अप्रैल में किस्त नहीं भेजी गई और मई का महीना भी समाप्त होने के करीब है, लेकिन लाभुक महिलाओं के खाते में अब तक भुगतान नहीं हुआ है। पहले यह चर्चा थी कि सरकार अप्रैल और मई की राशि एक साथ, यानी 5000 रुपये सीधे खातों में भेज सकती है।

सत्यापन प्रक्रिया बनी वजह

सूत्रों के अनुसार किस्त में देरी का प्रमुख कारण लाभुकों का चल रहा भौतिक सत्यापन माना जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से साफ निर्देश थे कि योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता न रहे, इसलिए व्यापक स्तर पर जांच की जा रही है।

हालांकि विभाग का दावा है कि भुगतान की तैयारी पूरी है और कई जिलों में लगभग 8 हजार करोड़ रुपये तक का आवंटन भी किया जा चुका है।

पंचायत और वार्ड स्तर पर हुआ सत्यापन

11 मई से 18 मई तक ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों और शहरी वार्डों में लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके बाद 19 मई से 24 मई तक प्राप्त जानकारी का संकलन हुआ।

इस दौरान मृत, अपात्र और अनुपस्थित लाभुकों की सूची तैयार की गई, जिसे सार्वजनिक भी किया गया।

अंतिम सूची और रिपोर्ट की प्रक्रिया जारी

25 से 27 मई के बीच अंतिम सूची तैयार कर पंचायत भवन और अंचल कार्यालय में चस्पा की गई। अब 29 मई को सभी आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी।

दो किस्त एक साथ मिलने की उम्मीद

अधिकारियों के मुताबिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी होते ही लाभुकों के खातों में अप्रैल और मई की किस्त एक साथ जारी की जा सकती है। फिलहाल महिलाओं को अगले भुगतान का इंतजार है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द राहत मिलेगी।

Related Articles

close