मोबाइल कैमरा ऑन… आंखों में आंसू और फिर मौत! दो बच्चों की मां ने LIVE वीडियो बनाते हुए लगा ली फांसी, वायरल फुटेज ने मचाया हड़कंप
पति से अलगाव और नई दोस्ती में आई दरार ने छीनी 23 साल की मुन्नी की जिंदगी, परिवार ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप

मोबाइल कैमरा ऑन… आंखों में आंसू और फिर मौत! दो बच्चों की मां ने LIVE वीडियो बनाते हुए लगा ली फांसी, वायरल फुटेज ने मचाया हड़कंप
बल्लारी (कर्नाटक):कर्नाटक के बल्लारी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। हुसैन नगर इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय महिला ने मोबाइल कैमरा ऑन कर, अपनी जिंदगी का दर्द बयां करते हुए फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस LIVE सुसाइड वीडियो ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।
मृतका की पहचान मुन्नी के रूप में हुई है। मुन्नी शादीशुदा थी और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। पारिवारिक विवादों के चलते वह पिछले छह महीने से अपने पति से अलग मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मोहम्मद शेक्षावली नाम के युवक से हुई, जिससे धीरे-धीरे दोस्ती हो गई।
कैमरे के सामने टूटी हिम्मत, रिकॉर्ड किया मौत का पल
खुदकुशी से ठीक पहले मुन्नी ने मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में वह अपने दर्द, अकेलेपन और मानसिक पीड़ा को शब्दों में बयां करती नजर आती है। कुछ ही पलों बाद, कैमरे के सामने ही उसने पंखे से फांसी लगा ली। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति से दूरी का दर्द और नई दोस्ती में पैदा हुई अनबन, दोनों ही मुन्नी के मानसिक तनाव की बड़ी वजह बने।
परिवार का सनसनीखेज आरोप
मुन्नी के परिजनों ने मोहम्मद शेक्षावली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि हाल ही में दोनों के बीच तीखा झगड़ा हुआ था, जिसके बाद मुन्नी बेहद परेशान रहने लगी थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की वजह से ही मुन्नी मानसिक रूप से टूट गई और उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मुन्नी द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह मामला प्यार के नाम पर धोखे, मानसिक प्रताड़ना या किसी निजी विवाद से जुड़ा है।
महत्वपूर्ण सूचना:
खुदकुशी किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। अगर आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति मानसिक तनाव, अवसाद या ऐसे विचारों से जूझ रहा है, तो तुरंत मदद लें। भारत में हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करें या किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।









