VIDEO: विधायक जयराम महतो ने किया ऐसा काम…कि बढ़ गयी लोगों की धड़कन, 50 फुट की ऊंचाई फर विधायक ने ….

VIDEO: MLA Jairam Mahto did such a thing... that people's heart beat increased, MLA jumped from a height of 50 feet....

Tiger Jairam Mahto : झारखंड के युवा विधायक जयराम महतो अलग मिजाज के नेता हैं। वो भ्रष्टाचार व गलत कामों को लेकर जितना मुखर होते हैं, आमलोगों के बीच उतना ही सहज होते हैं। फिर चाहे बात होली या दिवाली की हो या फिर झारखंड के पारंपरिक त्योहार सरहुल और भगता परब की। विधायक जयराम महतो बहुत ही सहजता के साथ हर त्योहार में आमलोगों के साथ शरीक होते हैं।

यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇 👇 


जयराम महतो ने एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। एक मिनट के इस वीडियो में विधायक जयराम महतो भगता परब की परंपरा को निभाते हुए दिख रहे हैं। जिसमें वो पारंपरिक तौर पर 50 फीट ऊंचाई पर झूलते दिख रहे हैं।

 

इस दौरान काफी संख्या में लोग उनका उत्साह भी बढ़ाते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि भगता परब (मंडा परब व चड़क पूजा) के दौरान भक्त कठिन तरीकों से रस्मों को निभाते हैं। इस पर्व में भगती अपने भगवान शिव व बूढ़ा बाबा को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के कठोर व हैरतअंगेज रस्मों निभाते हैं।

 

इसके तहत भगता झूला का आयोजन होता है, जिसमें इसमें करीब दर्जन भगतिया अपनी पीठ को लोहे की हूक से छिदवाकर उसके उसके सहारे करीब 30 फुट की ऊंचाई पर झूलते हैं। इससे पहले शिवालय परिसर में दर्जनों भगतियाओं ने ”फूलखुंदी” की रस्म निभाई जाती है। इसमें भगतिया ब्रह्ममुहूर्त में आग के दहकते अंगारों पर चलते हैं।

Related Articles