फर्जी वंशावली के आधार पर नौकरी लेने के मामले में विधायक व पूर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम का पुत्र गिरफ्तार,भेजा गया जेल…

गोड्डा फर्जी वंशावली के आधार पर ललमटिया थाना क्षेत्र में ईसीएल में नौकरी लेने के मामले पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोरियो विधायक व पूर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम का पुत्र गिरफ्तार हुआ है। रविवार को पुलिस ने ये कार्रवाई की है। इस दौरान ललमटिया थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह और जिला का वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस ने जे एम एम विधायक के पुत्र अजय हेंब्रम को जेल भेज दिया गया है । इनके विरुद्ध ललमटिया थाना में फर्जी वंशावली के आधार पर ई सी एल राजमहल परियोजना में नौकरी लेने का मामला कुछ दिन पहले दर्ज किया गया था। इसी शिकायत पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। अजय हेंब्रम की तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद सदर अस्पताल गोड्डा जांच के लिए ले जाता गया। सिविल सर्जन के नेतृत्व में जांच के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह मामला पूर्व में भी सुर्खियों में रहा था , लेकिन हाल में इसे लेकर चर्चा उस पर तेज हो गई जब लालमटिया थाना में मामला दर्ज कराया गया ।विदित हो कि अजय हेंब्रम पिछले 11 साल से ई सी एल राजमहल परियोजना में नौकरी कर रहे हैं। लेकिन हाल के दिनों में वह अपनी ही सरकार के विरोध मुखर होकर उन्होंने सत्ता पक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इतना ही नहीं सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के विरुद्ध भी लगातार आग उगलते रहे हैं। ऐसे में अजय की गिरफ्तारी सियासी गलियारे में इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बदले की भावना का आधार मानकर देख रहे हैं। इस पूरे मसले पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close