पटना। पिछले कुछ दिनों से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री काफी विवादों में है। पिछले दिनों पटना में उसके हनुमंत कथा के दौरान भी जमकर राजनीति विवाद हुआ था। अब एक नया विवाद शिक्षक के लापता होने को लेकर है। आरोप है कि बिहार का एक शिक्षक छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने पहुंचा था। लेकिन, तीन महीने से शिक्षक का कोई पता नहीं है। शिक्षक का नाम लालन कुमार है और वह बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। वह 6 फरवरी 2023 को बागेश्वर धाम पहुंचा था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

इधर शिक्षक के परिजन काफी परेशान है। इधर शिक्षक भाई की तलाश में उसका छोटा भाई जगह-जगह भटक रहा है। उसने लाखों की नौकरी भी छोड़ दी है। अब शिक्षक को ढूंढकर लाने वाले के लिए एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित परिवार वालों ने किया है। वहीं मामले की गुमशुदगी बमीठा थाने में दर्ज कराई गई है। इधर परिवार की हालत बदतर हो गई है। मां, भाभी और भाई के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने तो 3 महीने से बिस्तर पकड़ लिया है।

शिक्षक लालन कुमार 6 फरवरी को दर्शन करने बागेश्वर धाम आए थे। परिजन के मुताबिक जब वे बघौनी से निकले, तब पूरी तरह स्वस्थ थे। रोज बच्चों को पढ़ाने स्कूल जाया करते थे। बागेश्वर धाम पहुंचने के बाद सुबह 5 बजे उनकी बात पत्नी सविता कुमारी से हुई थी। शिक्षक ने पत्नी को बताया था कि बाबा के दर्शन हो चुके हैं। एक-दो दिन में घर लौट आएंगे। उसी दिन 10 बजे के बाद उनका फोन बंद हो गया।

शिक्षक के छोटे भाई लक्ष्मण ने शिक्षक भाई की तलाश में सब जतन कर लिये हैं। कई बार बागेश्वर धाम में अर्जी लगायी गयी है, वहीं लापता का पोस्टर भी लगाया है, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिल पाया है।लक्ष्मण कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में एक कंपनी में 12 लाख रुपए के पैकेज पर काम कर रहा था। लेकिन जब से भाई लापता हुए हैं, काम छोड़कर उन्हें ढूंढ रहे हैं। पूरा परिवार परेशान है। इधर पुलिस ने भी इस मामले में ढूंढने की बात कही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...