Miss India 2022: ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला बनी रिया तिर्की.. रांची के विवेकानंद विद्या मंदिर से पूरी की पढ़ाई.. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई ।

रांची Miss India 2022 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन 3 जुलाई को मुंबई के जियो सेंटर में आयोजित हुआ।देश को 2022 की मिस इंडिया मिल गयी।कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने Miss India का खिताब अपने नाम कर लिया। सिनी ने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर यह मुकाम हासिल किया है।

रांची से रहा है गहरा रिश्ता

ग्रैंड फिनाले में रिया तिर्की ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि रिया फाइनल की दौड़ से बाहर हो गयीं। रिया तिर्की आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली महिला हैं जिन्होंने फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में यह मुकाम हासिल किया है। रिया तिर्की रांची स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्रा रह चुकी हैं. उन्होंने आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा स्थित पीबी सिद्धार्थ कालेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस की पढ़ाई की है।वह एक मॉडल और अभिनेत्री भी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीते आठ वर्षों से प्रयासरत रिया को इस वर्ष प्रतियोगिता में मौका मिला।मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले से पूर्व 40 दिनों की ट्रेनिंग मुंबई में ही पूरी की। रिया ने बताया कि उनका मॉडलिंग करियर 2015 से शुरू हुआ। इस क्रम में लगातार सात वर्षों तक मिस इंडिया के ऑडिशन में फेल भी हुई।फिर इस वर्ष मिस झारखंड 2022 का टाइटल हासिल कर प्रतिस्पर्धा में अपनी जगह बनाने में सफल रही।रिया कहती है कि प्रतियोगिता में खुद को श्रेष्ठ साबित करने के लिए पर्सनालिटी में काफी बदलाव किया। ट्रेनिंग के तहत बातचीत के तरीके और जेनरल नॉलेज पर काम किया। बॉडी फिटनेस पर विशेष रूप से ध्यान दिया। इस क्रम में मॉडलिंग प्रतियोगिता मिस विजयवाड़ा और मिस अमरावती की फाइनलिस्ट रही।मिस डिवा मिस इंडिया के ऑडिशन राउंड का हिस्सा रही। इसके अलावा बॉम्बे फैशन वीक में बतौर मॉडल रैंप वॉक कर चुकी हैं.

पिता है बैंक मैनेजर

रिया तिर्की के पिता अरविंद तिर्की पंजाब नेशनल बैंक, मुंबई के चीफ मैनेजर हैं। मां मीरा तिर्की गृहणी हैं। रिया ने रांची के विवेकानंद विद्या मंदिर से 10वीं की पढ़ाई पूरी की। विजयवाड़ा स्थित पीबी सिद्धार्था कॉलेज से उन्होंने बीबीए किया। रिया के अनुसार माता-पिता ने उनका काफी सपोर्ट किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम ने दी बधाई

राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने रिया तिर्की को बधाई दी है। उन्होंने झारखंड के लिए इसे प्राउड मोमेंट बताया। रिया को पूरे झारखंड वासियों के ओर से बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close