मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी: 30 लाख दो, नहीं तो टपका दिये जाओगे, हाल तेरा बाबा सिद्दीकी जैसा ही होगा… मचा हड़कंप

Minister received death threat: Give 30 lakhs, otherwise you will be beaten, your condition will be like that of Baba Siddiqui... created a stir

Crime News: गैंग्स्टरों की इतनी हिम्मत बढ़ गयी है कि अब सीधे मंत्री से रंगदारी मांगी जानी लगी है। श्रम मंत्री को धमकी मिली है कि 30 लाख रुपये दो, नहीं तो टपका दिये जाओगे। दरअसल बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह को व्हाट्सएप कॉल पर ये धमकी मिली है। फोन करने वाले ने अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। मंत्री को धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गयी है। कोतवाली थाने की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह जिनको व्हाट्सएप कॉल पर ये मिली है ये धमकी 👇👇👇👇

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री से 30 लाख रुपए की डिमांड की गई है. मंत्री के मोबाइल पर वाट्सएप कॉल आया था, जिसमें साफ तौर से कहा गया कि “पैसे दो वरना कहीं भी टपका दिए जाओगे.” मैसेज में लिखा हुआ है कि “अगर अपनी जिंदगी चाहते हो तो मेरा बात मान लो.” इसकी सूचना मंत्री ने कोतवाली थाने को दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

धमकी देने वाले ने मंत्री से 30 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है और साथ ही यह भी कहा है कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें भी उसी तरह का अंजाम भुगतना होगा जैसा बीते साल मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के साथ हुआ था। धमकी देने वाले ने अपने संदेश में मंत्री की निजी गाड़ी का नंबर भी बताया, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है। मंत्री संतोष सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें कई बार अंजान नंबर से फोन आया और बार-बार कट कर दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इसके बाद लगातार व्हाट्सएप मैसेज भी आने लगे, जिनमें पैसे की मांग की गई थी. एक संदेश में यह भी कहा गया था कि “तुम्हें 24 घंटे के अंदर पता चल जाएगा.” धमकी देने वाले ने उन्हें यह भी चेतावनी दी कि अगर 30 लाख रुपये नहीं मिले, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. मंत्री ने यह भी बताया कि धमकी देने वाले ने उनके निजी गाड़ी के नंबर का जिक्र किया, जिससे यह और भी डरावना हो गया। संतोष सिंह ने इस धमकी के बाद बिहार के डीजीपी से शिकायत की और पूरी घटना की जांच करने की अपील की. डीजीपी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और धमकी देने वाले के व्हाट्सएप नंबर की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

close