मंत्री बादल पत्रलेख व हफीजुल हसन को ED का समन नहीं, निर्वाचन आयोग से सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत

रांची। मंत्री हफीजुल हसन और बादल पत्रलेख को ED ने समन नहीं किया है। इस मामले में अब कांग्रेस-झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि निशिकांत दुबे द्वारा गोड्डा संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत जरमुण्डी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक सह कृषि मंत्री झारखंड सरकार बादल पत्रलेख एवं मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन को ईडी का समन दिये जाने संबंधी बयान दिया गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड से मिलकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयीहै। शिकायत में कहा कि 23 मई 2024 को 03-गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा कुछ न्यूज चैनलों में भी बादल पत्रलेख एवं हफीजुल हसन को ईडी का समन जारी किए जाने की खबरें प्रसारित की गयी। परन्तु ईडी का कोई समन बादल पत्रलेख एवं हफीजुल हसन को नहीं दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे द्वारा एक सोची-समझी साजिश के तहत चुनाव को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने की नीयत से मतदाताओं के बीच झारखण्ड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख एवं हफीजुल हसन को भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए गलत खबर प्रमुखता से प्रसारित की गयी। आरोप है कि गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की जनता के बीच इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस और झामुमो के प्रति नकारात्मक छवि बनाने के लिए साजिश रची गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close