3 करोड़ की लागत से बनने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायकों ने किया शिलान्यास…

कोडरमा करीब 3 करोड़ की लागत से बनने वाले पिपराडीह गैड़ा सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कोडरमा सांसद सह केद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी , बरही विधानसभा विधायक उमाशंकर अकेला यादव एवं बरकट्ठा विधानसभा के विधायक अमित कुमार यादव ने नारियल फोड़ कर किया। काफी लंबे समय से चंदवारा पुराना थाना स्थित इस मार्ग की मांग की जा रही थी।
सभा को संबोधित करते हुए बरकट्ठा विधानसभा के विधायक अमित कुमार यादव ने बताया की हमें विधायक बने 3 साल हो चुके हैं। मात्र 3 सालों में हमें 6 किलोमीटर राज्य सरकार के द्वारा सड़क निर्माण मिला है । जिससे हम जर्जर सड़क निर्माण/ मरम्मती कार्य नही कर पाते है । उन्होंने अपने बयान में ये भी कहा कि राज्य सरकार के कार्य पर संतोष जाहिर करते हुए कहा की सड़क निर्माण में काफी ढील देखी जा रही है। उन्होंने सांसद सह मंत्री अन्नपूर्णा देवी को धन्यवाद करते हुए कहा की भारत सरकार योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य कर रही है। सड़क निर्माण से लोगो को आने जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने चंदवारा प्रखंड के ग्राम मदनगुंडी में बनने जा रहे है टोल प्लाजा पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा की केद्रीय राज्य मंत्री से निवेदन कर उसे बंद कराया जायेगा ।
उमाशंकर अकेला यादव ने भारत सरकार की इस योजना को सही बताते हुए कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र को लाभ मिलेगा। टोल प्लाजा जो कि आरकेएस के द्वारा मदनगुण्डी में बनाया जा रहा है मंच से उसके निर्माण कार्य का विरोध किया। केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा की “सबका साथ, सबका विकास और सब का प्रयास” इसी के साथ हमारे प्रधानमंत्री ने इस योजना को शुरू किया गया हैं। जिससे कि जनता को कहीं आने जाने में कोई भी परेशानी का सामना ना करना पड़े और उन्होंने टोल प्लाजा का भी जिक्र करते हुए कहा कि मैं जनता के साथ हूं।
मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष द्वारका प्रसाद राणा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि संजय दास, पिपराडीह मुखिया प्रतिनिधि धीरज कुमार बिसुत्री, अध्यक्ष अज्जू सिंह, जिला परिषद नीतू यादव, चंदवारा प्रमुख मंजू देवी, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव , मुंशी यादव, प्रदीप पांडे एवम अन्य लोग मौजूद थे ।







