झारखंड में भीषण बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की नयी चेतावनी, आंधी-तूफान के बारिश और गिरेंगे ओले

Jharkhand Weather Big Update : झारखंड में इस बार दुर्गापूजा का मौसम ने मजा किरकिरा कर दिया है। अब मौसम विभाग की नयी चेतावनी ने और भी चिंता बढ़ा दी है। रांची मौसम विभाग ने दुर्गापूजा के दौरान झारखंड के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। 1 से 5 अक्तूबर तक राज्य में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 2 और 3 अक्तूबर को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब कमजोर होकर ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ गया है।

  1. 2 और 3 अक्तूबर को भारी बारिश की संभावना
    हालांकि, 1-2 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी में फिर से नया निम्न दबाव बनने की संभावना है। इसका असर झारखंड पर पड़ेगा और रांची सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।मौसम वैज्ञानिक सतीश चंद्र मंडल के मुताबिक, 1 अक्तूबर की दोपहर से मौसम बिगड़ना शुरू हो जाएगा।

 

  1. • 2 अक्तूबर: राज्यभर में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी। धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर और बोकारो में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और वज्रपात का खतरा रहेगा।
    • 3 अक्तूबर: चतरा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, कोडरमा, लातेहार, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है।

राजधानी रांची का हाल
रांची में 1 से 5 अक्तूबर तक बादल छाए रहने का अनुमान है। दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और हवाएं तेज चल सकती हैं।इस साल झारखंड में मानसून के दौरान औसतन 18% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, सात जिलों—देवघर (17% कम), गढ़वा (7% कम), गोड्डा (18% कम), हजारीबाग (3% कम), पाकुड़ (33% कम), साहिबगंज (10% कम) और सिमडेगा (1% कम)—में सामान्य से कम बारिश हुई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार:
• 1 सितंबर से 29 सितंबर तक: राज्य में 188.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 14% कम है।
• 1 जून से 30 सितंबर तक: कुल 1199.4 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 18% अधिक है।

Related Articles