गुमला। आपसी विवाद में एक पारा शिक्षक ने वृद्ध को कुदाल के काट डाला। घटना गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जालिम गांव का है। पारा शिक्षक का नाम शिवलाल उरांव बताया जा रहा है, जिसने 65 वर्षीय पही उरांव की हत्या कर दी। खेत में पटवन को लेकर हुए विवाद के बाद ये खूनी खेल खेला गया।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपित पारा शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मृतक के बेटा सुधीर उरांव ने बिशुनपुर थाना में पारा शिक्षक शिवलाल के खिलाफ अपने पिता की हत्या का मामला दर्ज कराया है।

शनिवार को पही उरांव अपना खेत में लगे सरसों की फसल में सिंचाई कर रहा था। उसी समय पारा शिक्षक शिवलाल भी अपने खेत में सिंचाई करने पहुंच गया। दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हो गया।इसके बाद पारा शिक्षक शिवलाल उरांव ने पही का कुदाल छीना और उसपर हमला दिया। इसके बाद बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि पारा शिक्षक शिवलाल उरांव और मृतक वृद्ध पही उरांव का खेत एक ही जगह पर है। दोनों व्यक्ति नदी से कच्ची नाली के माध्यम से अपने खेत तक सिंचाई करने काम करते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने बिशुनपुर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...