झारखंड : रांची में एमबीए छात्रा पर ब्लेड से हमला, सुरक्षा पर उठे सवाल

MBA student attacked with blade in Ranchi, questions raised on security

रांची में एमबीए छात्रा पर ब्लेड हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

रांची। हॉस्टल से बाहर निकली एमबीए की छात्रा पर कुछ बदमाशों ने छेड़खानी की और विरोध करने पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल छात्रा अमीन बिहार के भागलपुर की रहने वाली है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौके पर जुट गए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। साथ ही, छात्रों ने कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक न होने से ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। कुछ छात्राओं ने हॉस्टल को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की भी मांग की।

देर रात तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

सूचना पर मेसरा ओपी पुलिस भी मौके पर पहुंची और छात्रों से बातचीत कर पूरी जानकारी जुटाई। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles