मंईया सम्मान योजना अपडेट: 2500 रुपये के लिए अभी करना होगा इंतजार, जानिये कब तक आयेगी राशि..क्यों हो रही देरी

Mainya Samman Yojna: मंईया सम्मान योजना की राशि को लेकर अभी इंतजार करना होगा। पहले ये कहा जा रहा था कि 27-28 जनवरी तक जनवरी महीने की राशि खाते में आ जायेगी, लेकिन फिलहाल लग रहा है कि महिलाओं के पैसे के लिए इंतजार करना होगा। आपको बता दें कि 6 जनवरी 2025 को 56 लाख 61 हजार 791 लाभुकों के खाते में सीएम ने 2500 रुपये की पहली किस्त जारी की थी। लेकिन दूसरी किस्त का भुगतान अब फरवरी में ही संभव दिख रहा है। हो सकता है, अगले महीने के दूसरे तीसरे सप्ताह तक मंईया सम्मान राशि की किस्त जारी हो।

जानकारी के मुताबिक पहली किस्त के बाद से अब तक 10 लाख से ज्यादा नए आवेदन आ चुके हैं, जिसके लिए व्यापक स्तर अयोग्य लाभुकों द्वारा लाभ लेने की वजह से भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। लिहाजा, पैसे के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रहीं कई महिलाएं ‘मंईयां सम्मान योजना’ का भी लाभ ले रहीं हैं। साथ ही कई स्तर पर गड़बड़िया भी सामने आयी है। ऐसे में लाभुकों को चिन्हित किया जा रहा है।

योजना में लगातार मिल रही गड़बड़ी की शिकायत के बाद 3 दिसंबर 2024 को निदेशक, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी उपायुक्तों को पत्र जारी कर जांच के निर्देश दिये गये थे। उन्होंने एक माह के भीतर अयोग्य लाभुकों को चिन्हित करने के साथ साथ भुगतान की गई सम्मान राशि की वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया था। जिसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गयी है।

अभी भी काफी संख्या में लाभुकों का सत्यापना होना है, जिसमें वक्त लग सकता है। विभाग की सोच है कि अयोग्य उम्मीदवारों की पूरी तरह से स्क्रूटनी के बाद ही राशि भुगतान को लेक अगला कदम उठाया जाये। दरअसल जिस वक्त योजना की शुरुआत की गयी थी, उसी वक्त काफी गड़बड़ियां सामने आयी थी, लेकिन चुनाव के वक्त स्क्रूटनी नहीं की गयी, जिसकी वजह से कई अयोग्य लाभार्थी को भी पैसों का भुगतान होने लगा। लेकिन अब विभाग सख्ती की तैयारी में है, उसके बाद ही राशि का भुगतान किया जायेगा ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close