मंईयां सम्मान योजना : झारखंड सरकार ने महिला दिवस पर की बड़ी घोषणा…जानें क्या है योजना!

Mainiya Samman Yojana: Jharkhand government made a big announcement on Women's Day... Know what the scheme is!

झारखंड सरकार महिला दिवस के मौके पर राज्य की 38 लाख महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने की तैयारी में है। मंईयां सम्मान योजना के तहत शनिवार से महिलाओं के खाते में 7,500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार ने यह राशि होली से पहले सभी पात्र लाभुकों के खाते में भेजने का फैसला किया है।

शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, “महिला दिवस पर महिलाओं को खुशी देने के लिए हम यह राशि जारी कर रहे हैं। रमजान का महीना चल रहा है और होली भी आने वाली है, इसलिए यह पैसा महिलाओं के लिए मददगार होगा।”

दरअसल, झामुमो विधायक मंगल कालिंदी ने सरकार से पूछा था कि मंईयां योजना के पैसे लाभुकों के खाते में कब आएंगे? इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि कछ तकनीकी दिक्कतें थीं, जिन्हें दूर कर लिया गया है। अब शनिवार से पैसे ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू होगी और होली से पहले सभी महिलाओं के खाते में राशि पहुंच जाएगी।  इस योजना के तहत लाभुकों के बैंक खातों में पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) के जरिए सीधे पैसे भेजे जाएंगे। यानि, महिला दिवस पर झारखंड की 38 लाख महिलाओं को सरकार की ओर से खास तोहफा मिलने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close